क्या आपको पता है की हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) क्या है?

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक।

प्रत्येक घर, ऑफिस, स्कूल आदि सभी जगहों पर तिरंगा फहराने के लिए अभियान चलाया गया है, जिसे हर घर तिरंगा अभियान कहा गया है।

हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) के तहत 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। 

केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा फहराने के लिए 27 करोड़ तिरंगे की उपलब्धता का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी।

उन्होंने लोगों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75वें वर्ष के दिन इसे फहराने की अपील की है।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य क्या है?

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य लक्ष्य नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

भारत में राष्ट्रीय ध्वज को कैसे नियंत्रित किया जाता है यह भारत के ध्वज संहिता 2002 भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया है।

हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा कैसे बने?

अगर आपको भी हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनान है तो आप भी बन सकते हैं। आपको निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर।