आयुष्मान भारत की लिस्ट में ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत की अधिकारित वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा।
इसमें आपको बहुत सारे विकल्प दिख रहे होंगे। इनमें से आपको नीली पट्टी पर लिखे Am I Eligible के विकल्प पर क्लिक करना है जिससे पहले ? का निशान भी बना हुआ है।
इसके बाद आपके सामने login पेज ओपन हो जाएगा। इसमें आपको सबसे पहले अपना मोबाईल नंबर और बाद में कैप्चा कोड डालना है।
जो मोबाईल नंबर आपने भरा है उसमें अब 6 अंकों का OTP प्राप्त होगा जिसे आपको निर्धारित खाने में भर देना है।
आपके सामने अब दो विकल्प होंगे जिसमें से पहला Select State है और दूसरा Select Category. जब आप Select State के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने भारत के सभी राज्यों के नाम होंगे।
आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना लिस्ट क्या है इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाये लिंक निचे है।