Normal TV को Smart TV कैसे बनाये पूरी जानकारी

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर आज का हमारा टॉपिक है की Normal TV को Smart TV कैसे बनाये। यदि आपके घर भी normal टीवी है और आप चाहते है उसको एक स्मार्ट टीवी बनाना तो ये पोस्ट आपके लिए ही है। हम इस पोस्ट में आपको यही बताने वाले है की आप अपने Normal TV को Smart TV कैसे बना सकते हो। TV का दौर बहोत ही पुराने समय से चल रहा है। पहले सबके घर में एक Black and White टीवी हुआ करती थी पर जैसे जैसे टाइम बदलता गया वैसे वैसे टीवी भी बदलते गए Black and White से Colour TV फिर LCDऔर अब LED के बाद Smart TV का दौर आ चूका है। मगर अभी भी सभी लोगो के घर में स्मार्ट टीवी नहीं है। पर वो भी चाहते है की एक स्मार्ट टीवी लेना। मगर इस पोस्ट में आपको हम एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसका use करके आप अपने Normal TV को Smart TV में बदल सकते हो। 

Normal TV को Smart TV कैसे बनाये

अगर हम बात करे को एक Smart TV की कीमत कम से कम 15000 से लेके एक लाख तक भी है। वैसे स्मार्ट टीवी के अपने अलग ही फायदे होते है। अगर आप नार्मल टीवी चैनल को देख के बोर हो चुके है तो आपको जरूर एक स्मार्ट टीवी की जरुरत है क्युकी आज के टाइम में सबकुछ online हो चूका है। जिससे लोग कोई भी movies या web series को देखना ज्यादा पसंद करते है। जो आपको सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेंगे। मगर जब आप इसे अपने टीवी पर देखना चाहते हो तो इसके लिए आपको एक स्मार्ट टीवी की जरुरत पड़ेगी। जिसके अंदर इंटरनेट चल सके। 

Read:- YouTube की History को कैसे Delete करे

तो ये कुछ फायदे हमने आपको बताया की स्मार्ट टीवी के क्या फायदे हो सकते है यदि आप भी अपने Normal TV को Smart TV में convert करना चाहते हो तो आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा। तभी आप इन तरीको को जान पाओगे। जिससे की आप भी अपने Normal TV को Smart TV बना सकते हो। तो चलिए शुरू करते है। 

Normal TV को Smart TV कैसे बनाये

यदि आप Normal TV को Smart TV बनाना चाहते हो तो आपको सबसे पहले अपने नार्मल टीवी में ये चेक करना होगा की उसमे HDMI पोर्ट है की नहीं। क्युकी हम जिस तरीके के बारे में बताने जा रहे है उसमे आपको HDMI पोर्ट की जरुरत पड़ेगी। तभी आप इसको एक Normal से Smart TV में कन्वर्ट कर पाओगो। 

यदि आपके नार्मल टीवी में HDMI पोर्ट है तो बहोत ही बढ़िया है तो चलिए आगे जानते है की आपको अब क्या करना है। फिर आपको एक google का ChromeCast डिवाइस ख़रीदा पड़ेगा जो आपको 1000 से लेके 1500 रूपये में मिल जायेगा। ये डिवाइस आपको ऑनलाइन मिल जाएगी। फिर आपको एक SmartPhone की जरुरत पड़ेगी। जिसको आप अपने टीवी से कनेक्ट करके अपने टीवी को स्मार्ट टीवी के कन्वर्ट करोगे। फिर आप जो भी काम अपने मोबाइल में करोगे वो आपको अपने TV के स्क्रीन पर जनर आएगा जैसे Whatsaap, Facebook, Youtube ये फिर google सर्चिंग कुछ भी। 

तो चलिए जानते है की आप अपने Chromecast डिवाइस को कैसे आपने टीवी में कनेक्ट करोगे पूरी जानकारी निचे दी गई है। यहाँ से आप Step by Step फॉलो कर सकते हो। तो चलिए जानते है। 

Step – 1 सबसे पहले आपको Chromecast डिवाइस को अपने Normal TV के HDMI Port में लगाए। जो टीवी के पीछे होता है। और टीवी को ऑन कर दे। 

Chromecast डिवाइस

Step – 2 फिर आपको अपने Chromecast डिवाइस में पावर दे। जब इसमें लाइट जल जाये तो। अपने टीवी के रिमोट से टीवी में HDMI पोर्ट को सलेक्ट करे। जिसके गूगल का क्रोमेकास्ट डिवाइस लगा हुआ है। 

HDMI पोर्ट

Step – 3 फिर आपको अपने Smart Phone पर जाना है। और उसका Wifi ऑन करना है। 

Step – 4 फिर आपको एक Cast का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपने टीवी सेट का नाम दिखाई देगा। 

Cast का ऑप्शन

Step – 5 फिर उसपे क्लिक कर के अपने टीवी और स्मार्ट फ़ोन को कनेक्ट कर ले। 

Step – 6 यदि आपके फ़ोन में कास्ट का ऑप्शन नहीं है तो आप इसको अपने Playstore से Google Chromecast को इनस्टॉल कर सकते हो। और फिर मोबाइल को टीवी से कनेक्ट कर ले। 

Step – 7 जब आपका मोबाइल टीवी से कनेक्ट हो जाये तो। फिर आपका नार्मल टीवी एक स्मार्ट टीवी में कन्वर्ट हो जायेगा। फिर जो भी आप अपने मोबाइल पर करोगे उसको आप अपने टीवी के स्क्रीन पर देख सकोगे। 

इस तरह से आप इन आसान steps को फॉलो करके अपने Normal TV को Smart TV में कन्वर्ट कर सकते हो। जब आपका मोबाइल टीवी से कनेक्ट हो जाये तो। फिर आपके मोबाइल का स्क्रीन आपके टीवी पर दिखाई देने लगेगा। जिससे आप अपने टीवी पर youtube, facebook, या कोई भी movie ऑनलाइन देख सकते हो। 

Smart TV के फायदे – Benefits of Smart TV

तो दोस्तों अभी तक आपने जाना के आप एक Normal TV को Smart TV में कैसे कन्वर्ट कर सकते हो। लेकिन आपको शायद स्मार्ट टीवी के फायदे नहीं पता होंगे। 

1 – Smart TV में आप Wifi भी कनेक्ट कर सकते हो 

2 – Smart TV में आप Internet का मजा भी ले सकते हो। 

3 – Smart TV में आप मोबाइल के तरह इसको App भी इनस्टॉल कर सकते हो। 

4 – Smart TV में HDMI port ज्यादा होते है। 

5 – Smart TV में google assistance भी दिया होता है। 

Conclusion

मुझे उम्मीद है की अब आपको पता चल गया होगा ही आप अपने Normal TV को Smart TV कैसे बना सकते हो। यदि आपके घर भी नार्मल टीवी है तो आप उसको एक स्मार्ट टीवी में कन्वर्ट करना चाहते हो तो आप इन steps को फॉलो करके नार्मल से स्मार्ट टीवी बना सकते हो। 

यदि आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते हो हम उसका जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। यही आप को हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आयी हो तो आप इस पोस्ट को दुसरो के साथ शेयर भी कर सकते हो। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहोत धन्यवाद है। 

Please follow and like us:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *