हेलो दोस्तों सवागत है आपका हमारे ब्लॉग पर आज का हमारा टॉपिक है की Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2022 के बारे में पूरी जानकारी देना इसके लिए आप हमारे पोस्ट को पूरा पढ़े। : बिहार राज्य वर्तमान समय में गरीबो के हित के लिए सबसे अधिक योजना चलाने वाले राज्यो में से एक है। बिहार में वर्तमान समय में कई सारी योजनाओ का संचालन किया जा रहा है, जिनका लाभ गरीबो को प्रत्यक्ष रुप से दिया जात रहा है। ताकि प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर कम हो सके तथा लोगो कीआर्थिक स्थिति में सुधार हो।
वर्तमान समय में बिहार भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यो में से एक है। अधिक जनसंख्या होने के बावजूद भी बिहार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और गरीबी का स्तर काफी अधिक है। इसके साथ ही राज्यो में परिवहन सुविधा काफी कमजोर है। इन सब बातो को ध्यान में रखते हुएबिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की शुरूआत की।
Read: Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2022
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जो नागरिक 3 या 4 पहिया वाहन लेना चाहते है, वे लोग योजना में आवेदन करके 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्राप्त कर पाएंगे। हालांकि इस योजना में केवल 4 से 10 सीट के वाहन ही लिए जा सकते है।
अगर आप भी बिहार के निवासी और योजना का लाभ लेना चाहते है किंतु आपको इस योजना के बारे में अधिक जानकारी नही है तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। चुंकि आज हम इस लेख में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ, विशेषताए, बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ऑनलाइन फॉर्म तथा आवेदन की अंतिम तिथि आदि के बारे में जानने वाले है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार क्या है
आज भारत में ऐसे कई सारे लोग जो अपना समय का परिवहन खरीदकर रोजगार प्राप्त करना चाहते है किंतु लोगो की आर्थिक स्थित इतनी अधिक मजबूत न होने के कारण अपना परिवहन नही खरीद पाते है। इसके अलावा बिहार की परिवहन स्थिति भी काफी कमजोर है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा वर्ष 2018 को बिहार के नागरिको के लिए बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 (MGPY) की शुरुआत की गई।
इस योजना के तहत बिहार राज्य के गरीब नागरिक स्वंय का 3 से 4 पहियो तक का परिवहन खरीद सकता है। इस योजना के अनुसार गरीब लोगो को वाहन खरीदने के लिए 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
इस योजना को शुरू करने से बिहार राज्य की बेरोजगारी दर में तेजी से गिरावट आएगी। इससे अधिक अधिक लोगो को रोजगार प्राप्त होगा। इस योजना से काफी सारे लोग स्वंय का वाहन खरीद पाएंगे। जिससे वे अपना रोजगार प्राप्त कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 का संचालन बिहार सरकार परिवहन निगम द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का लाभ सिर्फ बिहार के नागरिक ही ले पाएंगे। सरकार द्वारा योजना की अधिकारिक वेबसाइट भी लॉंच की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए आपको योजना की ऑफिशियल पर जाकर आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
BONUS POINT
- आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- योजना में मिलने वाली अनुदान राशि CFMS के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
- नागरिक एक बार आवेदन अस्वीकृत होने पर दोबारा आवेदन कर सकता है।
- योजना में आवेदन करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना जरुरी है। इसलिए जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है सिर्फ वे लोग ही योजना के लिए आवेदन करे।
Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2022 Review in Hindi
मुख्य बिंदु | जानकारी |
योजना का पूरा नाम | मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार |
किसने शुरू की | बिहारराज्य की सरकार द्वारा (मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा) |
शुरूआत कब की गई | 2018 |
योजना की श्रेणी | राज्य सरकार योजना |
योजना से संबधित विभाग | राज्य का मानव कल्याण विभाग एवं परिवहन निगम |
उद्देश्य | ग्रामीण नागरिको आर्थिक मदद प्रदान करके रोजगार देना |
योजना के लिए बजट | 421 करोङ रुपये |
लाभार्थी | बिहार राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के निम्न जाति के लोग |
लाभ | लाभार्थियो को वाहन खरीदने के लिए 50% सब्सिडी देना |
मोबाइल एप्प | Bihar Parivahan |
राज्य | बिहार |
वर्ष | 2022 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html |
मुख्यमंत्री एम्बुलेंस क्रय योजना के लाभ
बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवह योजना के अंदर ही Bihar Chief Minister Ambulance Purchase Scheme 2022 की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से बिहार के नागरिको को एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा।
बिहार राज्य की सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री एम्बुलेंस क्रय योजना 2022 के अंतर्गत 1068 एम्बुलेंस अनुदान की जाएगी। इस योजना का लाभ बिहार के सभी नागरिक प्राप्त कर पाएंगे। अब मुख्यमंत्री एम्बुलेंस क्रय योजना तहत बिहार के नागरिको वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा नागरिको द्वारा एम्बुलेंस खरीदने में 4 लाख 50 रुपये का खर्च होता है लेकिन इस योजना के तहत सरकार द्वारा नागरिको दो लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
बिहार मुख्यमंत्री एम्बुलेंस क्रय योजना की जानकारी:
- Bihar Chief Minister Ambulance Purchase Scheme के तहत 1068 एम्बुलेंस की आपूर्ति की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से बिहार के नागरिको रोजगार का साधन प्राप्त होगा।
- इस योजना से राज्य की स्वास्थ्य सेवा में सुधार किया जा सकेगा।
- राज्य में एम्बुलेंस की मांग पूरी की जा सकेगी।
- बिहार के सभी नागरिको को समय पर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान हो सकेगी।
- इससे ग्रामीण क्षैत्रो के स्वास्थ्य संबधित आधारबूत सरंचना में विकास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 में अब तक प्राप्त लक्ष्य
- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए 58709 को अनुदान प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से 33247 लोगो को अनुदान दिया जा चुका है।
- इस योजना के तहत बिहार के नागरिक द्वारा 4 से 10 सीट तक के वाहन खरीदने पर अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- योजना के तहत प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि वाहन की खरीद मूल्य का 50 प्रतिशत या फिर एक लाख रुपये तक हो सकती है।
- जिनका पहले आवेदन अस्वीकृत किया गया था। वे पुन: नए चरण में आवेदन में कर सकते है।
- बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दी जाने वाली अनुदान राशि सी एफ एम एस के माध्यम से लाभार्थी के खाते में भेजी दी जाती है।
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत किन – किन वाहनो पर अनुदान प्राप्त होगा
Mukhyamantri Gram ParivahanYojana Biharके अंतर्गत सिर्फ एम्बुलेंस तथा 4 से 10 सीट तक के परिवहन खरीदने पर ही अनुदान प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत निम्न वाहनो पर अनुदान प्रदान किया जाएगा-
- टेम्पो
- मैजिक
- ई-रिक्शा
- बोलेरो पिकअप
- एम्बुलेंस
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत कितनी अनुदान राशि प्रदान की जाएगी-
कई सारे लोगो के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि mukhyamantri gram parivahan yojana के तहत नागरिको को कितने रुपये तक की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी?इसलिए हम आपको बता दे कि इस योजना के माध्यम से सरकार वाहन के खरीद मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान राशि दी जाएगी।शेष 50 प्रतिशत राशि नागरिक को स्वंय कमा कर किस्तो में चुकानी होगी।
- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 के अंतर्गत 4 से 10 सीट तक के वाहन खरीदने के लिए वाहन के खरीद मूल्य का 50 प्रतिशत की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें सभी प्रकार जुङे शामिल होते है।
- इसमें योजना के तहत दिया जाने वाली अनुदान राशि अधिकतम 1 लाख रुपये तक की हो सकती है। इससे अधिक रुपये दिए जाएंगे।
- नागरिको द्वारा ई-रिक्शा खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जो अधिकतम 70 हजार रुपये हो सकती है।
- एम्बुलेंस खरीदने के लिए भी 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाती है। जो अधिकतम 2 लाख रुपये हो सकती है।
- इस योजना के अंतर्गत 4 से 10 सीट तक सवारी वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त होगा। जो अधिकतम 1 लाख रुपये तक हो सकता है। बाकि की 50 % राशि आपको काम करके किस्तो में चुकानी होगी।
Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana का उद्देश्य
कई सारे लोग स्वंय का परिवहन खरीदकर रोजगार पाना चाहते है किंतु उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अधिक मजबूत न होने के कारण वे वाहन नही खरीद पाते है। इसलिए इस योजना के तहत वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत राशि सब्सिडी के रुप में दी जाती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षैत्र में यात्री परिवहन व्यवस्था लागू करना है तथा लोगो को आर्थिक मदद देकर रोजगार प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में प्राप्त होने वाले लाभऔर विशेषताएं
- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 के लिए बेरोजगार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछङा वर्ग आदि आवेदन कर सकते है।
- योजना का लाभ लेने के लिए योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- इस योजना के माध्यम से उन सभी लोगो को रोजगार प्राप्त होगा, जो वित्तीय सहायता या अवसर न मिलने के कारण बेरोजगार है।
- इस योजना के तहत बेरोजगार नागरिको को 3 से 4 पहिया नया परिवहन वाहन खरीदने के लिए आर्थिक मदद की जाएगी।
- इससे बेरोजगार नागरिको को रोजगार पाने का अवसर प्रदान होगा।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के 8,405 ग्राम पंचायतो मिलाकर उनकी आर्थिक सहायता प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
- इस योजना का लाभ सिर्फ 21 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही ले पाएंगे।
- लाभार्थी किसी सरकारी नौकरी में नही होना चाहिए तथा न ही उसका पहले से कोई वाहन होना चाहिए।
- योजना में प्रत्येक ग्राम पंचायत से 7 योग्य आवेदको को अनुदान राशि देने के लिए चुना जाएगा।
- आवेदक के पास कुछ शैक्षणिक योग्यता होना जरुरी है।
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 के पात्रता
- योजना के लिए आवेदन करने वाला मूल रूप से बिहार का निवासी होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता ग्रामीण क्षैत्र का होना चाहिए।
- योजना में आवेदन करने वाला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछङा वर्ग से संबधित होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए।
- योजना में आवेदन करने वाला किसी सरकारी सेवा में नियुक्त नही होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले के पास स्वंय का ड्राइविंग लाइसेंस होना जरुरी है।
- आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट होना जरुरी है।
- योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज होना जरुरी है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
बिहार के जो नागरिक मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लाभ लेना चाहते है। उनके पास नीचे बताए जा रहे सभी दस्तावेजो का होना जरुरी है-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- शेक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana ऑनलाइन आवेदन
अगर आप mukhyamantri gram parivahan yojana 2022 में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तथा सभी पात्रताओ को पूर्ण करते है तो वह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है-
- योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले योजना की अधिकारिक वेबसाइट के पर जाए।
- यहां पर आपको मोबाइल नंबर, अपनी पसंद का पासवर्ड तथा ई-मेल आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर भरना होता है। उसके बाद आपको रजिस्टर पर क्लिक कर सकते है।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अब आपको “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। ध्यान दे यहां पर User ID आपका मोबाइल नंबर होगा तथा Password जो आपने शुरूआत में दर्ज किया था वही रहेगा।
- अब आपको “Login” पर क्लिक करने के बाद अपना User Name और password और कैप्चा कोड भरे। उसके बाद “Login” के बटन पर क्लिक कर दे।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा। जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी भरनी है। जैसे आपका नाम, पिता या पति का नाम, पता, जिले का नाम, पिनकोड, लिंग, श्रेणी, जन्मतिथि, उम्र, ड्राइविंग लाइसेंस तथा सीट संख्या आदि।
- इतनी जानकारी भरने के बाद अब आपको अपना बोर्ड का नाम, मैट्रिक, इंटर स्नातक, स्नाकोत्तर या गैर मेट्रिक के प्राप्तांक आदि जानकारी भी भरनी है। इसके बाद आप चैक बॉक्स पर टिक करे और फिर “Save and Next” के बटन पर क्लिक करे।
- अब आपको सभी दस्तावेजो को अपलोड करना होगा। ध्यान रखे कि दस्तावेजो को PDF के रुप में अपलोड करना होगा तथा प्रत्येक फाइल की साइज 200 KB से अधिक नही होनी चाहिए।
- अब आपको “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको योजना में सफलापूर्वक पंजीकृत होने का संदेश मिलता है।अंतिम में आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास रखना होगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में आवेदन की स्थिति चैक करने की प्रक्रिया
यदि आप इस योजना में आवेदन करते है तो आप अपने आवेदन की स्थिति को भी चैक कर सकते है। योजना में आवेदन की स्थिति को चैक करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- आवेदन की स्थिति को चैक करने के लिए सबसे योजना की अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाए।
- यहां पर आपको ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिंक पर क्लिक करे।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पैज खुलेगा। जिसमें आपको अपने फेस के आवेदन स्थिति चैक करने के लिंक पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक नया पैज खुलेगा। जिसमें आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको “Login” के बटन पर क्लिक करना होगा है।
- आपके लॉगिन होते ही आवेदन की स्थिति आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए फीडबैक कैसे दर्ज करे
- फीडबैक देने के लिए सबसे पहले योजना की अधिकारिक वेबसाइट के होम पैज पर जाए।
- यहां पर आप “Feedback” के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक नया पैज खुलकर आएगा। जिसमें आपको “Add Feedback” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने फीडबैक फॉर्म ऑपन हो जाएगा। जिसमें आपसे पूछी गई सारी जानकारी भरनी है।
- सारी जानकारी भरने के बाद आप “Feedback” के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
इन योजनओं को पढ़ें : NFSA Bihar Ration Card List Online Status 2022
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 से संबधित महत्वपूर्ण तिथियां
No. | कार्य का विवरण | एम्बुलेंस की लिए समय | अन्य वाहन के लिए समय |
1 | आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि | 31-03-2022 | 31-03-2022 |
2 | प्रखंड स्तर पर आवेदन के आधार पर वरीयता सूची का निर्माण करने की तिथि | 31-03-2022 तक | 31-03-2022 तक |
3 | प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक एवं अनुशंसा का प्रेषण | 01-04-2022 | 11-04-2022 |
4 | अनुमंडल स्तरीय समिति की बैठक की तिथि | 02-04-2022 | 13-04-2022 |
5 | चयन सूची का प्रकाशन करने की तिथि | 04-04-2022 | 18-04-2022 |
6 | आपत्ति आमंत्रण | 05/04/2022-06/04/2022 | 18/04/2022 – 19/04/2022 |
7 | आपत्ति निराकरण | 07-04-2022 | 20-04-2022 |
8 | अंतिम चयन सूची का प्रकाशन | 08-04-2022 | 21-04-2022 |
9 | प्रखंड विकास प्रदाधिकारी के द्वारा चयनित लाभुकों को चयनपत्र का तामिल | 08/04/2022–11/04/2022 | 21/04/2022 – 22/04/2022 |
10 | वाहन क्रय के बाद चयनित लाभुक द्वारा अनुदान प्राप्ति हेतु आवेदन समर्पित करना | 08-04-2022 से लगातार | 21-04-2022 से लगातार |
11 | अनुदान की राशी CFMS के माध्यम से लाभुको के खाते में भुगतान करना | आवेदन प्राप्त करने के 7 दिनो के अंदर | आवेदन प्राप्त करने के सात दिनो के अंदर |
Important Links for mukhyamantri gram parivahanyojana
No. | महत्वपूर्ण बिंदु | लिंक |
1 | योजना की अधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
2 | 9th फेज के आवेदन की स्थिति | Click Here |
3 | अधिकारिक नोटिफिकेशन | Click Here |
4 | योजना का ऐप | Click Here |
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 के हेल्पलाइन नंबर क्या है-
अगर आपको इस योजना से संबधित कोई समस्या है या आप इस योजना के बारे में और विस्तार से जानना चाहते है तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है। इसके लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
Contact Details
- Email ID- cs-bihar@nic.in
- Helpline Number- 0612-2233333
NOTE POINT
यह एक सरकारी योजना है। योजना में किसी भी प्रकार का परिवर्तन के लिए हमारी टीम जिम्मेदार नही होगी। इसलिए आवेदन करने से पहले योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुष्टि जरुर करे।
Conclusion
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षैत्रो के बेरोजगार लोगो के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है। अगर आप बिहार राज्य के रहने वाले है तो आप इस योजना के लिए आवेनद कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूं कि अब तक आपको Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य योजनाओ के बारे में पढने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहे है।