हेलो दोस्तों आज की पोस्ट में हम अपना या किसी का भी IP Address कैसे पता करें जानने वाले हैं, आज के समय में इंटरनेट हर किसी की आवश्यकता हैं और इंटरनेट पर उपलब्ध डिवाइस तथा Websites को आपस में जोड़ने के लिए IP Address एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अगर आपके पास एक मोबाइल या फिर कंप्यूटर कोई भी डिवाइस हैं और उसमें आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके टेलीकॉम Provider द्वारा उसको एक Unique IP Address Provide किया जाता हैं, जिससे इंटरनेट पर Searching तथा एक Device से दूसरे Device में Connection होना संभव हो पाता हैं।
आज की पोस्ट में हम अपना या किसी का भी IP Address कैसे जान सकते हैं इसके बारे में बताने वाले हैं, क्योंकि इंटरनेट पर उपलब्ध सारी Website, App तथा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले Device का एक Unique IP Address होता हैं। तो चलिए सबसे पहले IP Address क्या होता हैं जान लेते हैं।
Read: Dedicated IP Address क्या है Shared IP Vs Dedicated IP पूरी जानकारी
IP Address क्या होता हैं
IP Address इंटनेट पर उपलब्ध Devices तथा Websites और Apps का एक Unique Address होता हैं। जिसके माध्यम से हम किसी भी डिवाइस से उन्हें Access और उनके मध्य Data Transfer कर पाते हैं। इसका पूरा नाम Internet Protocol Address होता हैं।
आसान भाषा में समझा जाये तो जिस तरीके से हम इंसानो को उनके नाम से पहचाना जाता हैं उसी तरीके से Internet पर उपलब्ध Device और Websites को IP Address के माध्यम से पहचाना और इनके मध्य डाटा का आदान-प्रदान किया जाता हैं।
दो इंसानो के नाम एक जैसे हो सकते हैं लेकिन कभी भी दो डिवाइस का IP Address एक जैसा नहीं हो सकता हैं यह प्रत्येक डिवाइस का Unique Address होता हैं।
अपना IP Address कैसे पता करें
दोस्तों अब बात आती हैं की अपना IP Address कैसे जाने तो इसके लिए आपको दो तरीके मिल जाते हैं पहले तरीके में आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में किसी भी Browser को ओपन करें और What is My IP Address लिखकर सर्च करें। जिससे आपका IP Address दिखने लग जायेगा। और यह तरीका आप किसी भी डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं।
हमारे डिवाइस के दो तरह के IP Address होते हैं, पहला Public जो सभी को दिखाई देता हैं और दूसरा हमारे डिवाइस का Private IP Address होता हैं, जो सिर्फ हम चेक कर सकते हैं। हमने जो तरीका ऊपर बताया हैं उस तरीके से हम Public IP Address चेक कर सकते हैं और अब जो तरीका बताने वाले हैं उससे अपना प्राइवेट ip चेक कर सकते। हैं
1. Mobile का IP Address कैसे पता करें
Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल की Settings को ओपन कर लें।
Step-2. अब अपने मोबाइल के About Phone के ऑप्शन में जाएँ।
Step-3. इसके बाद यहाँ पर आपको आपके मोबाइल के Specifications दिखाई देंगे, यहाँ All Specs पर क्लिक करें।
Step-4. इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके सबसे निचे जाएँ और Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step-5. अब आपको अपना IP Address तथा मोबाइल की सारी इम्पोर्टेन्ट जानकारी दिखने लग जाएगी।
तो दोस्तों इस आसान से तरीके से आप अपने मोबाइल का ip एड्रेस पता कर सकते हैं और अगर आप अपने कंप्यूटर का ip address पता करना चाहते हैं तो निचे बताये तरीके को फॉलो करें।
2. Computer का IP Address कैसे पता करें
Step-1. सबसे पहले अपने Computer में Start ऑप्शन में जाएँ और Setting को ओपन कर लें।
Step-2. सेटिंग में जाने के बाद Network & Internet के ऑप्शन में जाएँ।
Step-3. अब यहाँ से Wifi के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर Connected Device पर क्लिक करें, जिससे आपके कंप्यूटर की ip दिखने लग जाएगी।
तो दोस्तों कितना आसान हैं अपने मोबाइल या कंप्यूटर IP Address पता करना, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपना IP Address पता कर सकते हैं। तो चलिए अब हम किसी भी Website का ip एड्रेस कैसे पता कर सकते हैं जान लेते हैं।
किसी भी Website का IP Address कैसे पता करें
दोस्तों वैसे तो आप इन बड़ी-बड़ी वेबसाइट का ip address गूगल के माध्यम से पता कर सकते हैं, जैसे अगर आप यूट्यूब का ip जानना चाहते हैं तो गूगल में Youtube IP Address लिखकर सर्च करें जिससे यूट्यूब का IP दिख जायेगा, लेकिन अगर आप अपने कंप्यूटर के माध्यम से किसी भी वेबसाइट का आईपी एड्रेस जानना चाहते हैं तो निचे बताये स्टेप को फॉलो करें।
Step-1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Start या Window बटन प्रेस करें और Command Prompt लिखकर सर्च करें और इसे ओपन कर लें।
Step-2. अब यहाँ पर आप जिस भी वेबसाइट का आईपी पता करना चाहते हैं उसे इस तरीके से टाइप करें। जैसे- ping www.facebook.com और Enter Press करें। दोस्तों facebook.com की जगह आप किसी भी वेबसाइट का यूआरएल डालकर पता कर सकते हैं।
तो दोस्तों कितना आसान हैं किसी भी वेबसाइट का IP पता करना तो चलिए अब हम दूसरे के Device का IP Address कैसे पता कर सकते हैं उसके बारे में जान लेते हैं।
किसी का भी IP Address कैसे पता करें
दोस्तों किसी का भी या दूसरे के डिवाइस का IP Address पता करने के लिए हम यहाँ पर एक वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले हैं। जिसके माध्यम से हम एक Short Link Create करेंगे और उस व्यक्ति के साथ शेयर करेंगे जिसका हमें IP Address पता करना हैं।
इसके बाद जैसे ही वह व्यक्ति उस लिंक को ओपन करेगा तो यह वेबसाइट हमें उसका आईपी एड्रेस शो कर देगी, तो चलिये कैसे करना हैं स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं।
Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल या Computer में किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर लें और iplogger.org वेबसाइट पर विजिट करें।
Step-2. वेबसाइट पर विजिट करने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिखाए बॉक्स में कोई भी लिंक डालें, जैसे- facebook.com, youtube.com या अन्य कोई भी और Create a short link पर क्लिक करें।
Step-3. अब आपके सामने एक लिंक दिखाई देगा और उस लिंक के आगे Copy का बटन दिखाई देगा यहाँ से इस लिंक को कॉपी कर लें और आप जिसका भी IP पता करना चाहते हैं उसके साथ शेयर कर दें।
Step-4. अब समय-समय पर इस पेज को Refresh करते रहें, जैसे ही User आपके शेयर किये लिंक पर क्लिक करके Visit करेगा तो आपको इस वेबसाइट पर User का IP Address तथा Country दिखने लग जाएगी।
दोस्तों इंटरनेट की मदद से इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से किसी का भी ip एड्रेस पता कर सकते हैं और इसके लिए आपको और भी कई सारी वेबसाइट मिल जाती हैं
Note:- यह जानकारी सिर्फ Educational Purpose से Share की गई हैं, अगर आप इसका कोई गलत इस्तेमाल करते हैं तो आप खुद इसके जिम्मेदार होंगे।
उम्मीद करता हूँ अब तक आपको अपना या किसी का भी IP Address कैसे पता करें समझ में आ गया होगा, लेकिन फिर भी अगर आपको ip एड्रेस पता करने में कोई दिक्कत होती हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये जिससे हम आपकी मदद कर सके, और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।