दोस्तों आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की IFS Officer कैसे बने | आईएफएस के लिए योग्यता, वेतन, कार्य और आईएफएस की’फुल फॉर्म क्या होती है| यूपीएससी सिविल परीक्षा में 24 सेवाओ के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिनमे से IAS, IPS, IFS और IRS पदों के लिए सबसे ज्यादा दावेदार होते है | इस प्रकार आईएफएस अफसर बनना भी एक बड़ी बात होती है, वही एक आईएएस देश के अंदर कार्य करता है तो एक आईएफएस ऑफिसर देश के बहार रहकर देश का प्रतिनिधित्व करता है |
यदि आप आईएएस, आईपीएस से ज्यादा तरजीह आईएफएस को देते है तो आज आपके सारे भ्रम व मन में उठ रहे सवाल जैसे आईएफएस क्या होता है, इसका वेतन, कार्य और अन्य दूर हो जायेगे |
Read: Patwari कैसे बने , पटवारी भर्ती के लिए योग्यता 2021
आईएफएस अधिकारी क्या होता है | IFS Kaise Bane in Hindi
आईएफएस स्तर का अधिकारी भारत देश का प्रतिनिधित्व अनेको अन्तराष्ट्रीय मंचो पर करता है | इनका दायरा एक आईएएस ऑफिसर से बड़ा होता है क्योंकि डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर एक क्षेत्र का विकास या उस क्षेत्र से जुड़े मामलो में रूचि लेता है वही एक आईएफएस देश स्तर पर अधिकारिक रूप में विभिन्न अन्तराष्ट्रीय संस्थाओ और देशो के साथ काम करते है | इनके कार्य का प्रभाव सीधा भारत देश पर पड़ता है | आईएफएस का फुल फॉर्म हिंदी में भारतीय विदेश सेवा या अंग्रेजी में “Indian Foreign Service” होता है |
आईएफएस का चयन भी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होता है लेकिन आईएफएस की मुख्य परीक्षा का सिलेबस एक आईएएस से अलग होता है | आईएफएस में आपको अंग्रेजी का ज्ञान का होना बहुत जरूरी है क्योंकि एक आईएफएस ऑफिसर विभिन्न देशो के राजदूत, अधिकारी व नेताओ से बात करनी होती है तो इसके लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान और बोलचाल में जरूरत होती है |
Read: Neurology क्या है ?Neurologist कैसे बने
आईएफएस (IFS) के लिए योग्यता (Eligibility)
आईएफएस बनने के लिए अकादमी स्तर पर आपको ग्रेजुएट होना चाहिए और आयु सीमा में 21 वर्ष से अधिकतम 32 वर्ष तक अभियार्थी परीक्षा द्वारा चयन किए जाते है |
आईएफएस के कार्य (IFS Work & Responsibilities in Hindi)
आपने देशो के राजदूत, डिप्लोमेट के बारे में जरूर सुना होगा, खासतौर से विदेश मंत्रालय के स्पीकर, जोकि समय समय पर अपने बयान जारी करते है | इन सभी पदों पर नियुक्ति विदेश मंत्रालय द्वारा इन्ही आईएफएस को समय समय पर अनुभव व प्रतिभा के आधार दी जाती है |
एक आईएफएस का काम उसके उसकी प्रोफाइल पर निर्भर करता है | जैसे विदेश में रह रहे भारतीयों की मदद वहा का भारतीय दूतावास करता है जोकि एक आईएफएस का कार्य है, येही राजदूत और राजनयिक के रूप में भी कार्य करते है | इनका कार्य दोनों देशो के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना और अन्य किसी प्रकार के वाद विवाद को भी बातचीत के जरिये हल करना होता है | यहाँ तक की देश के बड़े अधिकारियो को उस देश में रिसीव वहा के यही आईएफएस अधिकारी करते है तथा कार्येक्रम का सारी जिम्मेदारी भी इन्ही के पास होती है |
साथ ही अन्तराष्ट्रीय संस्थाओ जैसे यूनाइटेड नेशन, UNSC व अन्य प्लेटफार्म आईएफएस अधिकारी ही विदेशी मामलो में भारत का प्रतिनिधित्व करते है | जैसे एक साधारण उदाहरण हाल में देखने को मिला है जब भारत ने कश्मीर राज्य से आर्टिकल 370 हटाई तो विश्व में इसकी चर्चा होने लगी और पाकिस्तान और चीन जैसे देशो ने इसे UNSC मंच पर ले जाने की कोशिश की, तब भारत के आईएफएस प्रतिनिधित्व ने कहा कि “कश्मीर भारत का एक आन्तरिक मामला है” और देश को अन्तराष्ट्रीय संस्थाओ का दबाव नहीं झेलने दिया |
इसके साथ ही भारत की सुरक्षा व विदेशी नीति मामलो में भी इन्ही रिटायर्ड आईएफएस की मदद ली जाती है और ये अपने अनुभव से देश की विदेश सुरक्षा पालिसी में अपने विचार व ज्ञान का उपयोग भारत के हित में करते है |
आईएफएस की सैलरी (IFS Salary and Perks)
एक Indian Foreign Service Officer का वेतन या पे स्केल उसकी रैंक और ग्रेड पर निर्भर करता है, नीचे दी गयी तालिका से आपको से अच्छे से समझ में आ जाएगा | टेबल में सभी ग्रेड रैंक के साथ दिया गया है जिससे समझने में आसानी हो जाए:-
Grade (ग्रेड) | Rank (रैंक) | Basic Pay (Rs.) | Grade Pay (Rs.) |
Junior Time Scale
(नवीनतम) |
Under Secretary | 8000 | 5400 |
Senior Time Scale | 10650 | 6600 | |
Junior Administrative Scale | Deputy Secretary | 12750 | 7600 |
Senior Administrative Scale | Joint Secretary | 18400 | 10000 |
Selection Grade IV | Counselor Director | 15100 | 8700 |
High Commissioner/Ambassador
(कम से कम 20 साल का अनुभव) |
Foreign Secretary | 26000 (Fixed) |
IFS Perks and Accommodation
- घर (2 बीएचके और 3 बीएचके) |
- मोटर वाहन व फ्यूल की सुविधा |
- सुरक्षा गार्ड व अन्य इन्शुरन्स सुविधा |
- फ्री फ़ोन, बिजली और पानी की सुविधा |
- विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा |
- रिटायरमेंट और अन्य लाभ |
वैसे तो बहुत लाभ सरकार द्वारा एक आईएफएस को दिए जाते है और सभी लाभों को यहाँ एक साथ वर्णित भी नहीं किया जा सकता है लेकिन फिर भी हमने कुछ मुख्य सुख सुविधाए को वर्णित किया है |
उम्मीद है आप सभी बंधुओ को हमारा यह एक विस्तार पूर्वक लिखा गया लेख जोकि एक IFS Officer कैसे बने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देता है, आपको पसंद आया होगा | कृप्या आगे भी शेयर करे |